राजस्थान: लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ा पाएंगे

Edited By Yaspal,Updated: 19 Oct, 2019 06:41 PM

male teachers below 50 years of age will not be able to teach in girls school

राजस्थान की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे। यह जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया है कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र...

नेशनल डेस्कः राजस्थान की सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ाएंगे। यह जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया है कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे बल्कि ऐसे में महिला अध्यापक उनकी जगह भरेंगी।

राज्य सरकार के इस फैसले पर जब विशेषज्ञों ने इसे बचकाना बताया है। हालांकि अभी इस नियम को लागू नहीं किया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद दोटासरा ने यह भी कहा कि यह फैसला तभी लागू किया जाएगा, जब हमारे पास पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षक होंगी। सूत्रों के अनुसार हाल ही में कुछ पुरुष शिक्षकों द्वारा लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था, जिसके कारण ऐसा फैसला लिया गया है।

मुख्य बातें

  • राजस्थान में 68,910 स्कूलों में लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते हैं।
  • केवल 1,019 स्कूलों में सिर्फ लड़कियां पढ़ती हैं।
  • राजस्थान में कुल 3.8 लाख शिक्षकों में से पुरुष शिक्षकों और महिला शिक्षकों का अनुपात 2:1 का है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!