कांग्रेस, भाजपा और माकपा है एक, केवल TMC में है मोदी को हराने का दम: ममता

Edited By vasudha,Updated: 11 May, 2019 06:36 PM

mamata attack on pm modi

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के पिछले पांच चरणों में खराब प्रदर्शन करने के बाद भाजपा और नरेंद्र मोदी वोटों के लिए बंगाल की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का आत्मविश्वास डगमगा रहा है, क्योंकि उनका...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के पिछले पांच चरणों में खराब प्रदर्शन करने के बाद भाजपा और नरेंद्र मोदी वोटों के लिए बंगाल की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने लोकसभा के छठे चरण के चुनाव से एक दिन पहले कहा कि भाजपा के नेता जीत को लेकर विभिन्न सीटों के आकड़े गिना रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि उन्हें प्रत्येक राज्य में हार का मुंह देखना पड़ेगा। 
PunjabKesari

बनर्जी ने कहा कि भाजपा का एक नेता कहता है कि पार्टी को राज्य में 10 सीटें मिलेगीं जबकि दूसरा कहता है कि पार्टी की झोली में 23 सीटें आयेंगी। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कल कहा था कि उनकी पार्टी को 42 सीटों पर सफलता मिलेगी। इन लोगों का दिमाग खराब हो गया है। इन्हें हर राज्य में हार मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया, कि बंगाल में कांग्रेस ,भाजपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एक हो गयी है। 

PunjabKesari
ममता ने कहा कि आपने देखा था कि पंचायत चुनाव के दौरान किस तरह ये तीनों दल मिलकर काम कर रहे थे। केवल तृणमूल कांग्रेस ही नरेन्द्र मोदी को हरा सकती है और किसी पार्टी में यह दम नहीं है। उन्होंने क​हा कि पूरे देश को चुप करा दिया गया है। मीडिया उनके खिलाफ मुंह नहीं खोल सकता। भाजपा ने सभी संस्थाओं और एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। वे लोगों को रोजगार, भोजन और छत देने में विफल रही है। 
PunjabKesari

सीएम ने कहा कि नोटबंदी के कारण तीन करोड़ से अधिक नौकरियां खत्म हो गयीं। मजदूरों की रोजी-रोटी चली गयी और भाजपा शासित राज्यों में 12 हजार से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि  जन-धन योजना और राफेल विमान सबसे बड़े घोटाले हैं। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आकाश छू रही हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात और राज्यस्थान में गौर रक्षा के नाम पर लोगों की जानें गयीं। हम हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करते,ऐसी चीजों से हमें घृणा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!