भाजपा जाति और धर्म के आधार पर लोगों को कर रही विभाजित: ममता

Edited By vasudha,Updated: 30 Oct, 2018 07:11 PM

mamata says bjp divides people on the basis of race and religion

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धार्मिक आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और संस्कृति संप्रदायवाद या धर्मांधता को प्रोत्साहित नहीं करते। ममता ने एक...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धार्मिक आधार पर लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास और संस्कृति संप्रदायवाद या धर्मांधता को प्रोत्साहित नहीं करते। ममता ने एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।  

एनआरसी का उठाया मुद्दा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग हमारे धर्मनिरपेक्ष इतिहास को विकृत करना चाहते हैं, उन्हें जानना चाहिए कि बंगाल के लोग विभाजनकारी राजनीति को कभी बढ़ावा या इसकी इजाजत नहीं देंगे।  ममता ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के पूर्ण मसौदे से 40 लाख लोगों के नाम बाहर करने को लेकर असम और केंद्र की भाजपा नीत सरकारों की आलोचना की।

भाजपा लोगों को तोड़ने का कर रही प्रयास
ममता ने कहा कि मसौदा में अपना नाम नहीं पाने वाले लोगों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें हैं। इस बारे में यहां प्रदेश भाजपा क्या कहेगी। उन्होंने एनआरसी की कवायद और गुजरात से बिहारी प्रवासियों के पलायन को एक समान बताते हुए कहा कि भाजपा शासित दोनों राज्य जाति, नस्ल और धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।   

भाजपा को सिद्धांतों के प्रति नहीं सम्मान 
गुजरात के साबरकांठा जिले में 28 सितंबर को 14 माह की एक बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना और इस आरोप में बिहार के एक मजदूर की गिरफ्तारी के बाद इस पश्चिमी राज्य में हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई थी। हिंदी भाषी 60,000 से अधिक प्रवासी मजदूरों को कथित रूप से राज्य छोड़ कर जाना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा के मन में गांधीवादी सिद्धांतों के प्रति सम्मान नहीं है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!