असहिष्णुता पैदा किए जाने की कोशिशों के बीच लोगों को एकजुट रहना चाहिए: ममता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 03:30 PM

mamta banerjee  intolerance  hindu  muslim

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौलै बनाने का प्रयास किया जा रहा है और उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का अनुरोध किया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि देश में असहिष्णुता का माहौलै बनाने का प्रयास किया जा रहा है और उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का अनुरोध किया।  ईद-उल-फितर के अवसर पर एक संदेश में उन्होंने कहा कि किसी को भी लोगों को बांटने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि यह एेसा समय है जब लोगों को साहस और दृढ़ विश्वास दिखाना चाहिए। असहिष्णुता का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि हम एकजुट हैं, हम सभी के लिए हैं। हम पहले इंसान हैं बाद में हिन्दू, मुस्लिम या ईसाई हैं। 

उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए काम करते हैं चाहे वह हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख या जैन कोई भी हो। ममता ने कहा कि जब तक हम जीवित हैं तब तक हम मानवता की रक्षा करेंगे। हम किसी को लोगों के बीच किसी तरह की खाई पैदा करने की इजाजत नहीं देंगे। हम सभी एकजुट खड़े हैं। कोई भी हमें तोड़ नहीं सकता। हम सभी के लिए हैं और हम सभी के लिए लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्भावना बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को शुभकामना देती हूं और सब के स्वास्थ्य एवं बेहतरी की प्रार्थना करूंगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!