चुनावी माहौल में ममता बनर्जी का दिखा कूल अंदाज, ढोल-बांसुरी की ताल पर डांस करती आईं नजर

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Feb, 2021 04:14 PM

mamta banerjee different style in election environment

पश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। चुनावी गर्मी के बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग ही रूप दखने को मिला। ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे डांस करती हुई नजर आ...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। चुनावी गर्मी के बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग ही रूप दखने को मिला। ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो अलीपुरद्वार जिले के फलकटा का है। बताया जा रहा है कि ममता एक सामूहिक विवाह समारोह में पहुंची थी जहां वे ढोल और और बांसुरी की थाप पर डांस करती नजर आईं।

 

वीडियो में दिख रहा है कि ममता सफेद साड़ी के ऊपर हरी शॉल ओढ़ी हुई है और मुंह पर मास्क लगाए वे कुछ महिला कलाकारों का हाथ पकड़े हुए डांस कर रही हैं। बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा भी वहां अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं ममता भी लोगों के बीच जा रही है ताकि उनके साथ संपर्क बनाए रखे। ममता का ज्यादा फोकस महिलाओं पर है। उनकी रैली हो या जनसभा महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!