राम की नहीं, रावण की उपासक है मोदी सरकार: ममता बनर्जी

Edited By vasudha,Updated: 26 Nov, 2018 06:24 PM

mamta banerjee says modi government is the worshiper of ravana

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान तेज करने के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम की नहीं बल्कि ‘‘रावण की...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अभियान तेज करने के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम की नहीं बल्कि ‘‘रावण की उपासक’’ है। 

भगवान के नाम पर वोट बटोर रही भाजपा 
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भगवान के नाम पर वोट बटोरने का प्रयास नहीं करती है। वे रावण की पूजा करते हैं, राम की नहीं, वे लोगों को बांटने का प्रयास करते हैं। उन्होंने भाजपा पर भगवान राम के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे राम की बात करते हैं, हम देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, भगवान राम ने भी दुर्गा पूजा की थी।

धर्म के आधार पर भेदभाव करना गलत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ‘सर्वधर्म’ की बात करती है और वह धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि हम वोट हासिल करने के लिए भगवान का नाम नहीं बेचते।  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को नागपुर में कहा था कि धैर्य का समय खत्म हो चुका है और अगर उच्चतम न्यायालय में तरजीह नहीं मिलती है तो अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।     

जनधन योजना सबसे बड़ा घोटाला
बता दें कि रविवार को हजारों भक्त विहिप की धर्मसभा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे थे जिसमें मंदिर निर्माण की चर्चा हुई। इसमें एक वरिष्ठ धार्मिक नेता ने कहा कि इसकी तारीखों की घोषणा अगले साल की शुरुआत में की जाएगी। ममता ने केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि इसकी जनधन योजना जल्द ही ‘सबसे बड़ा घोटाला’ साबित होगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!