Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Jan, 2019 04:37 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 19 जनवरी को कोलकाता में रैली करने जा रही हैं। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 19 जनवरी को कोलकाता में रैली करने जा रही हैं। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की कोलकाता में रैली में शामिल होने के आमंत्रण को हमने स्वीकार करने और रैली में हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। वहीं नायडू ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हम ममता की रैली में हिस्सा लेंगे और उसे सफल भी बनाएंगे। क्या कांग्रेस को इस रैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है तो नायडू ने कहा कि नहीं कांग्रेस को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण नहीं दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-विरोधी एक मंच बनाने पर चर्चा की। नायडू ने नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला, राकांपा प्रमुख शरद पवार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के लिए बसपा और सपा के साथ आने के बाद नायडू ने दिल्ली की यह यात्रा की है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में यह तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख और अन्य विपक्षी पार्टियों के बीच दूसरे चरण की बैठक थी।