22 जून को चीन की यात्रा पर रहेंगी ममता बनर्जी

Edited By Pardeep,Updated: 08 Jun, 2018 09:34 PM

mamta banerjee to stay on china visit on june 22

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चीन सरकार के न्यौते पर 22 जून को नौ दिन की चीन यात्रा पर जाएंगी। चीन के महावाणिज्यदूत मा झानवू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। झानवू ने यहां मीडिया को बताया कि वह इस यात्रा के दौरान तीन शहरों - बीजिंग , शंघाई और...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चीन सरकार के न्यौते पर 22 जून को नौ दिन की चीन यात्रा पर जाएंगी। चीन के महावाणिज्यदूत मा झानवू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

झानवू ने यहां मीडिया को बताया कि वह इस यात्रा के दौरान तीन शहरों - बीजिंग, शंघाई और जिनान जाएंगी। इस दौरान बनर्जी से मिलने के लिए कुनमिंग के महापौर बीजिंग आएंगे। उन्होंने कहा , ‘‘ कई निमंत्रण मिलने के बाद मुख्यमंत्री की यह पहली चीन यात्रा होगी। हम इस यात्रा को महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल भारत की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।’’ 

झानवू ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं उनके प्रतिनिधिमंडल चीन के व्यापारिक घरानों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियां एवं उद्योगपतियों से भी मिलेंगी। चीन सरकार और विदेश मंत्रालय के अधिकारी मिलकर उनकी यात्रा का कार्यक्रम तय कर रहे हैं।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!