ममता ने अंग्रेजों से की मोदी की तुलना, कहा- देश में फिर चलाना होगा भारत छोड़ो आंदोलन

Edited By vasudha,Updated: 08 May, 2019 05:23 PM

mamta compares pm modi to british

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश में फासीवादी सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ अपने अभियान की 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से तुलना की...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश में फासीवादी सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ अपने अभियान की 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से तुलना की। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 
PunjabKesari

मोदी और भाजपा को दिखाएं बाहर का रास्ता
ममता ने कहा कि किसी को जोखिम लेना होगा। 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ, अब हम सत्ता से फासीवादी मोदी को हटाने के लिए लड़ रहे हैं अगर मोदी फिर से जीते तो देश में आजादी या लोकतंत्र नहीं रहेगा। यही वक्त है कि हम मोदी और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएं। यही समय है कि इस लोकतांत्रिक (चुनावी) कवायद के दौरान इस सरकार को खत्म कर दें ।

PunjabKesari
देश में आपातकाल जैसी स्थिति
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि लोग सार्वजनिक तौर पर अपनी राय व्यक्त करने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति है। कोई भी खुलकर बोल नहीं सकता क्योंकि वे उनसे डरते हैं...इस तानाशाही और आतंक को रोकना होगा। बनर्जी ने फिर जोर देकर कहा कि मोदी संकट के समय कभी पश्चिम बंगाल नहीं आए। बंगाल में आपको बड़ा रसगुल्ला (जीरो सीट) मिलेगा । 
PunjabKesari
मोदी के राज में भारत खतरे में
ममता ने आरोप लगाया कि मोदी ने झूठ बोला था कि वह कभी चायवाला थे। उन्होंने कहा कि चायवाला अब चौकीदार हो गया है। हमें झूठ बोलने वाला चौकीदार नहीं चाहिए। बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी के राज में भारत खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद और स्वामी विवेकानंद जैसे नेताओं की जरूरत है। हालांकि, वे (भाजपा) गांधीजी की नहीं, नाथूराम गोडसे की बात करते हैं। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!