ममता दीदी को राज्य में भाजपा के आने पर गुस्सा नहीं होना चाहिए: अठावले

Edited By Pardeep,Updated: 20 Aug, 2019 10:50 PM

mamta didi should not get angry over bjp coming to the state athawale

केन्द्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलते राजनीतिक परिद्वश्य से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को असहज नहीं होना चाहिए। अठावले ने मर्चेंट्स चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से...

कोलकाताः केन्द्रीय मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलते राजनीतिक परिद्वश्य से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को असहज नहीं होना चाहिए।

अठावले ने मर्चेंट्स चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित एक सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ममता दीदी ने वाम दलों का बहादुरी के साथ सामना किया और राज्य से वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन का खात्मा किया लेकिन अब भाजपा उन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए आ गई है। हाल ही में राज्य में भाजपा ने लोकसभा की 18 सीटें जीती हैं जो अपने आप में कोई छोटी बात नहीं है।'' 

उन्होंने कहा‘‘ भाजपा ने राज्य में हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस से 18 सीटें छीन ली हैं और यह अपने आप में एक बड़ी सफलता है जो दर्शाता है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जोरदार लहर है। ममता दीदी ने राज्य में दो बार का कार्यकाल पूरा कर लिया है और अब भाजपा की बारी है कि वह दीदी को सत्ता से बेदखल करेगी। उन्हें इस बात को लेकर गुस्सा नहीं होना चाहिए अगर राज्य के लोग भाजपा की तरफ देख रहे हैं और उन्हें पार्टी से बेहतर सुशासन तथा सामाजिक न्याय की उम्मीद है।''

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!