ममता ने कविता के जरिए NRC मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

Edited By Yaspal,Updated: 07 Aug, 2018 01:10 AM

mamta encircles modi government on nrc issue through poetry

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के संपूर्ण मसौदे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एक कविता लिखी।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के संपूर्ण मसौदे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एक कविता लिखी। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवा पार्टी का विरोध कर रहे हैं, उनके लिये देश में कोई जगह नहीं है। कविता बांग्ला में लिखी गई है और उसे बनर्जी के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। इसमें उनका हस्ताक्षर और तारीख भी है। कविता का शीर्षक है ‘पहचान’।

PunjabKesari

(वे जानना चाहते हैं) आप कौन हो, आपका क्या उपनाम है, आपकी पहचान क्या है, आप क्या खाते हो, कहां रहते हो। कविता में भाजपा का आलोचनात्मक उल्लेख करते हुए लिखा गया है, ‘‘क्या आप मन की बात सुनते हैं, क्या आप सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ लिखते हैं। तब आपके लिये कोई जगह नहीं है। आप आतंकवादी है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘जो सत्तारूढ़ दल की ताकत को नहीं जानते हैं और इसके खिलाफ बगावत करते हैं, वो देशद्रोही हैं और उनके लिये (देश में) कोई स्थान नहीं है।’’


कविता में बनर्जी ने दलितों, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से सलूक के लिये भगवा पार्टी की आलोचना की है। बनर्जी अपने भाजपा विरोधी रुख को लेकर काफी मुखर रही हैं। कविता में लिखा गया है, ‘‘(वो आपसे पूछेंगे) आपका वस्त्र क्या है, आपका किसका समर्थन करते हैं और क्या आपका ‘गोबर्धन’ एकाउन्ट है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘अगर आपका जवाब नकारात्मक है, तो आप घुसपैठिये हैं।’’ असम में एनआरसी का अंतिम मसौदा 30 जुलाई को जारी किया गया था। इसमें 40 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!