Edited By Pardeep,Updated: 09 Feb, 2019 02:32 AM
तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आधुनिक जमाने की ‘झांसी की रानी’ बताए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह एक ‘राक्षसी’ हैं जिसने राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि...
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आधुनिक जमाने की ‘झांसी की रानी’ बताए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह एक ‘राक्षसी’ हैं जिसने राज्य को बर्बाद कर दिया।
उन्होंने कहा कि तृणमूल प्रमुख की तुलना झांसी की रानी के साथ नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करना बहादुर रानी का अपमान होगा। सिंह ने बनर्जी को राक्षसी बताते हुए कहा, ‘यह झांसी की रानी का अपमान करने जैसा है। अपने खिलाफ बोलने वालों की हत्या करने वाली झांसी की रानी या पद्मावती नहीं हो सकती।’