ममता बनर्जी का आरोप- सुभाष चंद्र बोस ​को राष्ट्रीय नेता नहीं मानती भाजपा

Edited By vasudha,Updated: 23 Jan, 2019 06:36 PM

mamta says bjp does not consider subhash chandra bose as a national leader

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नही करने पर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा भाष चंद्र बोस जी को राष्ट्रीय नेता नहीं मानती...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नही करने पर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा भाष चंद्र बोस जी को राष्ट्रीय नेता नहीं मानती। उनकी यह टिप्पणी ऐसे दिन आयी है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवादी नेता की जयंती के मौके पर लाल किले में सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया है।      

नेताजी ने सभी समुदाय को साथ रखा 
ममता ने बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई लडऩे के लिए नेताजी ने सभी समुदाय और वर्ग के लोगों को अपने साथ लिया। आजाद हिंद फौज (आईएनए) का गठन दार्जीलिंग से लेकर देश के अन्य भागों में रहने वाले लोगों को लेकर किया गया।      

नेताजी करते थे भाइचारे की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सभी लोगों के बीच एकता और भाइचारे की बात नेताजी करते थे। सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति ‘सच्चा नेता’ होता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि महात्मा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आजाद और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर महान राष्ट्रीय नेता थे। पर्वतीय शहर के चौरास्ता में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम तभी सफल होंगे जब हम एकजुट रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!