ममता का सोनिया को झटका, डिनर पार्टी में शामिल होने से किया इंकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 04:17 PM

mamta will not attending sonia dinner party

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। यूपीए संयोजक सोनिया गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हे एक बड़ा झटका दे दिया है...

नेशनल डेस्क: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। यूपीए संयोजक सोनिया गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हे एक बड़ा झटका दे दिया है। सूत्रों के अनुसार ममता ने सोनिया गांधी द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने से इंकार कर दिया है। हालांकि टीएमसी से डेरेक ओ-ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय इसमें शामिल होंगे। 

विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास
सूत्रों के अनुसार यह डिनर विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट करने का एक प्रयास होगा। इस डिनर के बाद कई पार्टियों की रणनीति के बारे में भी पता चल सकेगा और कांग्रेस को भी अपने गठबंधन पार्टियों के नियत का पता चल सकेगा। कांग्रेस की यह रणनीति काफी पुरानी है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी की डिनर पार्टी में भाजपा की उन सहयोगी पार्टियों को भी न्योता दिया जा सकता है जो उनसे नाराज चल रही है।

तेजस्वी यादव भी डिनर में होंगे शामिल 
वहीं इस डिनर में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पार्टी के शिरकत करने से बिहार की राजनीति में भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही एनडीए से बगावत कर अलग हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के भी इस डिनर में शामिल होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों को फोन कर खुद इस डिनर के लिए आमंत्रित किया है। इतना ही नहीं उनके मैजेनर भी दूसरे दलों के संपर्क में हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!