Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 11:17 AM
मुंबई में एक शख्स ने जब उबर कैब बुक करवाई तो उसकी लोकेशन देखकर हैरान रह गया। भले ही आज टेक्नोलॉजी कितनी भी एडवांस हो जाए लेकिन भी ऐप्स कई बार ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिस पर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है।
मुंबईः मुंबई में एक शख्स ने जब उबर कैब बुक करवाई तो उसकी लोकेशन देखकर हैरान रह गया। भले ही आज टेक्नोलॉजी कितनी भी एडवांस हो जाए लेकिन भी ऐप्स कई बार ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिस पर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। हुसैन शेख ने जब कैब बुक करवाई तो ऐप में उसकी लोकेशन मुंबई की सड़कों की बजाय अरब सागर में दिखाई।
शेख ने लोकेशन का स्क्रीन शॉट लेकर फेसबुक पर शेयर किया और साथ में लिखा कि "असलम भाई सबमरीन से आ रेले हैं"। शेख का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में वायरल हो गया। हालांकि इस मामले पर उबर की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।