Edited By Monika Jamwal,Updated: 07 Jun, 2018 01:26 PM
जिले के विजयपुर पुलिस थाने में बुधवार दोपहर बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा होगई जब एक व्यक्ति थाने पहुंच कर रोने लगा।
साम्बा : जिले के विजयपुर पुलिस थाने में बुधवार दोपहर बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा होगई जब एक व्यक्ति थाने पहुंच कर रोने लगा। इसका कहना था कि वह बेहद दुखी है और अपनी जान देने जा रहा है। इसने पुलिस कर्मियों से कहा कि मरने के बाद उसका शव तक भी उसके परिजनों का न सौंपा जाए। इसने कहा कि उसका कोई नहीं हैं, वह लावारिस है इसलिए उसके मरने के बाद वह (पुलिस) ही उसका दाहसंस्कार करवा दें। इसने बताया कि यह टायलेट क्लीनर हाॢपक पी चुका है। बाद में पुलिस टीम ने इस व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां इसने ईलाज करवाने से मना कर दिया। बाद में इसे पुलिस ने जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया यहां इसका उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसके परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं और यह फिलहाल खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 42 वर्षीय यह व्यक्ति साम्बा का रहने वाला है और वर्तमान में विजयपुर में रह रहा है। पारिवारिक विवाद के चलते इस व्यक्ति ने परिजनों को धमकाने के लिए यह कदम उठाया था।