Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Apr, 2021 11:18 PM
साम्बा के एमनिशन डिपो में काम करते समय तारों के करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान कुलदीप राज निवासी विजयपुर के रूप में की गई।
साम्बा : साम्बा के एमनिशन डिपो में काम करते समय तारों के करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान कुलदीप राज निवासी विजयपुर के रूप में की गई। जानकारी अनुसार यह व्यक्ति एमनिशन डिपो में लेबर कर्मी के तौर पर तारों की रिपेयरिंग का काम कर रहा था कि अचानक तारों की चपेट में आ गया। इसे तुंरत एम.एच. महेश्वर साम्बा में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।