प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की चिता,  प्यार करने की लड़के को मिली खौफनाक सजा(Video)

Edited By vasudha,Updated: 25 Jul, 2021 12:09 PM

man killed in connection with an alleged love affair

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद ही दुख घटना समाने आई। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या इसिलए कर दी क्याेंकि वह एक लड़के से प्यार करता था।  लड़की से मिलने पहुंचे लड़के का प्राइवेट पार्ट तक काट दिया गया। अपने बेटे की हत्या से  गुस्सए परिजनों ने आरोपियों...

नेशनल डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद ही दुख घटना समाने आई। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या इसिलए कर दी क्याेंकि वह एक लड़के से प्यार करता था।  लड़की से मिलने पहुंचे लड़के का प्राइवेट पार्ट तक काट दिया गया। अपने बेटे की हत्या से  गुस्सए परिजनों ने आरोपियों के घर के बाहर ही लड़के का दाह संस्कार किया। 

 

यह घटना जिले के कांटी थाना इलाके  के रेपुरा रामपुरसाह और सोनवर्षा गांव की है। रेपुरा रामपुरसाह के रहने वाले सौरभ का सोनवर्षा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वालों को यह मंजूर नहीं था और उन्होंने पहले भी सौरभ की पिटाई की थी। इस सब से बचने के लिए सौरभ के पिता ने उसे ओडिशा भेज दिया था, जहां वह एक निजी कंपनी में काम करता था। 


गाेवा के प्रसिद्ध  मंगेश मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे नड्डा, बाेले-  धर्म की रक्षा के लिए हम देंगे योगदान

हाल ही में युवक अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था। शुक्रवार की रात वह लड़की से मिलने उसके घर चला गया। इस बात पर युवती के परिजन आग बबूला हो गये और उन्होंने लाठी डंडा और रॉड से सौरभ की जमकर पिटाई की ।  आरोपियों ने सौरभ का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

श्रावण मास के लिए तैयार द्वारकाधीश मंदिर, सोने, चांदी के हिंडोले में विराजमान होंगे ठाकुर जी

इस घटना के बाद  आरोपी पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गये। आक्रोशित ग्रामीणों नें आरोपितों के दरबाजे पर ही मृतक का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी माहौल है। सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!