Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Oct, 2022 01:19 PM
उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क: उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल ने दरभंगा जिले से बुधवार आधी रात को एक संदिग्ध को पकड़ा और उसे मुंबई लाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन' अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने दो बार फोन कर अस्पताल और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया' को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।