आर्थिक रूप से सशक्त बने महिलाएं: मेनका गांधी

Edited By vasudha,Updated: 26 Oct, 2018 04:33 PM

maneka gandhi inaugurates the festival at the indira gandhi national centre

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महिलाओं के सम्मान, गरिमा और प्रतिष्ठा के लिये सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये कहा कि आर्थिक स्वावलंबन इसके लिये पहली सीढ़ी है...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महिलाओं के सम्मान, गरिमा और प्रतिष्ठा के लिये सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुये कहा कि आर्थिक स्वावलंबन इसके लिये पहली सीढ़ी है। उन्होंने भारतीय महिला राष्ट्रीय जैविक महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जैविक संस्कृति को बढ़ावा देना और महिला जैविक किसानों तथा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। 
PunjabKesari
मेनका गांधी ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा जैविक उत्सव है और राष्ट्र के जैविक आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करता है। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के कल्याण के लिये सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुये कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता महिलाओं को सशक्त बनाने की है और इसके लिये आर्थिक स्वावलंबन जरूरी है।

PunjabKesari

दस दिवसीय जैविक उत्सव 26 अक्तूबर से 04 नवंबर चलेगा। इसमें 26 राज्यों की महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी तथा जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा। लेह से कन्याकुमारी और कोहिमा से कच्छ तक की 500 से अधिक महिला उद्यमी अपने-अपने जैविक उत्पादों को पेश करेंगी।  जैविक उत्पादों के अलावा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जायेंगे। इनमें लोक संगीत और लोक नृत्य प्रमुख हैं। दर्शकों को बाउल संगीत का आनंद भी मिलेगा तथा पूर्वोत्तर, पंजाब और राजस्थान के भी कार्यक्रम पेश किये जायेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!