#MeToo अभियान पर बोली मेनका गांधी- ताकतवर पदों पर बैठे पुरुष ही करते हैं ऐसा

Edited By vasudha,Updated: 10 Oct, 2018 01:13 PM

maneka gandhi statement on metoo campaign

यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #मीटू अभियान के तूफान ने जोर पकड़ लिया है। कई महिलाओं ने मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव सांझा किए हैं...

नेशनल डेस्क:  यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #मीटू अभियान के तूफान ने जोर पकड़ लिया है। कई महिलाओं ने मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव सांझा किए हैं। वहीं, इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि किसी के भी खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि आमतौर पर महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं। 
PunjabKesari
मेनका गांधी ने एक समाचार चैनल को बताया कि ताकतवर पदों पर बैठे पुरुष अक्सर ऐसा करते हैं। यह बात मीडिया, राजनीति और यहां तक कि कंपनियों में वरिष्ठ अधिकारियों पर भी लागू होती है। उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं ने इस बारे में बोलना शुरू किया है, तो उनके आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाएं इस बारे में बोलने से डरती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग उनका मजाक बनाएंगे, उनके चरित्र पर उंगलियां उठाएंगे। लेकिन अब जब उन्होंने बोलना शुरू किया है तो हर एक आरोप के बारे में कार्रवाई की जानी चाहिए। 
PunjabKesari

बता दें कि पूर्व संपादक एवं केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर उनके पत्रकार रहने के दौरान यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से जब पूछा गया कि क्या उनकी सरकार केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी तो उन्होंने सवाल को टाल दिया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!