86 के हुए मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल समेत कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Sep, 2018 11:04 AM

manmohan singh 86th birthday today

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज 86 वर्ष के हो गए। मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर...

नई दिल्लीः देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज 86 वर्ष के हो गए। मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके मनमोहन सिह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है। सिंह को देश में आर्थिक सुधारों का सूत्रधार माना जाता है।

PunjabKesari
मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे लेकिन उनके इस कार्यकाल के दौरान कई मुद्दों पर उनकी चुप्पी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, हालांकि लोग उनकी सादगी के विशेषतौर पर प्रशंसक रहे हैं। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कई घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों की चर्चा रही लेकिन इन सबके बावजूद मनमोहन सिंह हमेशा ही बेदाग रहे।
PunjabKesari

साल 1991 में भारत को जब दुनिया के बाजार के लिए खोला गया, तब मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री थे। उन्होंने ही देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत की। उन्होंने अपने शासनकाल में जो सबसे बड़ा फैसला लिया वो थे मनरेगा का। मनरेगा से कई गरीब लोगों को रोजगार मिला।

PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!