Edited By ,Updated: 27 Apr, 2016 11:15 AM
चाणक्यपुरी स्थित नेहरु म्यूजियम में रखी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गिफ्ट की गई कृपाण चोरी हो गई।
नई दिल्ली: चाणक्यपुरी स्थित नेहरु म्यूजियम में रखी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गिफ्ट की गई कृपाण चोरी हो गई। मामले का खुलासा होने पर इसकी शिकायत चाणक्यपुरी पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
ज्ञात रहे कि चाणक्यपुरी के तीन मूॢत मार्ग पर तारा मंडल के पास नेहरू म्यूजियम है। यहां पर कई महत्वपूर्ण चीजों व धरोहरों को संजोकर रखा गया है। इसी म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गिफ्ट की गई कृपाण भी रखी हुई थी। इसे विदेश में किसी ने मनमोहन सिंह को गिफ्ट किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को म्यूजियम बंद था। सोमवार को जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो पाया कि म्यूजियम में रखी कृपाण गायब है।