Birthday Special: जब प्लेन क्रैश से बाल-बाल बचे थे मनमोहन सिंह

Edited By Anil dev,Updated: 26 Sep, 2020 10:40 AM

manmohan singh pv narasimha rao birthday

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है।  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के...

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है।  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है। आज वह अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो पहले सिख हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल हुई।  वो देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के कुछ चुनिंदा सबसे ज्यादा पढ़े लिखे प्रधानमंत्रियों में से एक रहे हैं. अर्थशास्त्र के अलावा उन्हें कई विषयों की मानद डिग्रियां हासिल हैं। 2007 में पीएम मनमोहन के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसने सभी को डराकर रख दिया था। 

PunjabKesari


दरअसल पीएम मनमोहन का प्लैन क्रैश होने से बचा था। ॉ2007 में मनमोहन सिंह एक हवाई हमले के हादसे से बाल-बाल बचे थे। मनमोहन उस समय रूस के दौरे पर जा रहे थे जहां,उनका प्लेन मॉस्को में लैंडिंग के वक्त क्रैश होने से बचा था। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक यह हादसा इसलिए हुआ था क्योंकि एयर इंडिया वन के प्लेन ने लैंडिंग के समय अपने लैंडिंग गियर को नचीचे नहीं किया था , जिस कारण से प्लेन का बैलेंस गिर गया था। बाद में इसके लैंडिंग गियर को नीचे गया था वह भी मॉस्को एटीसी के कहने के बाद। 

PunjabKesari

वहीं, उस फ्लाइट के रिकॉर्ड बताते हैं कि उस प्लैन में उससमय मनमोहन सिंह भी थे। अगर समय रहते मॉस्को एटीसी मदद नहीं करता तो एक बड़ा हादया हो सकता था। फिलहाल इस खबरे के बाहर आने के बाद अभी एयर इंडिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!