चुनावों से पहले मनमोहन की मोदी को नसीहत- PM पद की गरिमा रखें बरकरार

Edited By vasudha,Updated: 27 Nov, 2018 11:27 AM

manmohan singh says pm to retain dignity of pm post during speeches

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते​ ही कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं, इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयम बरतने की सलाह दी है...

नेशनल डेस्क: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते​ ही कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वहीं, इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पीएम को अपने आचरण के जरिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए जो उनकी नैतिकता के अनुरूप हो। 
PunjabKesari

संयम बरतें पीएम मोदी 
मनमोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की पुस्तक 'फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स' के विमोचन के मौके पर मौजूद थे। इस दौरान उनसे नेताओं की भाषा में आई गिरावट के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में पूर्व पीएम ने कहा कि मोदी को को मेरी सलाह है कि उन्हें संयम बरतते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए। 

PunjabKesari
संप्रग शासन के दौरान नहीं हुआ भेदभाव 
मनमोहन सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर जब भी भाजपा शासित राज्यों का दौरा किया करते थे, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध 'बहुत अच्छे' होते थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके इस दावे की पुष्टि करेंगे कि संप्रग शासन के दौरान भाजपा शासित राज्यों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। 

PunjabKesari
पहले भी मोदी को सलाह दे चुके हैं मनमोहन सिंह 
बता दें कि इससे पहले भी पूर्व पीएम ने इंदौर में कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार के वित्त मंत्रालय के बीच काफी नाजुक रिश्ते होते हैं, दोनों को मिलकर काम करना होगा। दोनों की अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं, लिहाजा दोनों की पहचान के साथ सद्भावना का बने रहना भी आवश्यक है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!