केरल में मानसूनी बारिश, दिल्ली समेत कई राज्यों को गर्मी से अभी राहत नहीं

Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Jun, 2019 08:41 AM

many states including delhi did not get any relief from heat

केरल में एक सप्ताह की देरी के बाद शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी, जिस पर देश की कृषि भूमि का एक बड़ा हिस्सा सिंचाई के लिए निर्भर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देते ही केरल

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्लीः केरल में एक सप्ताह की देरी के बाद शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी, जिस पर देश की कृषि भूमि का एक बड़ा हिस्सा सिंचाई के लिए निर्भर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देते ही केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के बाकि हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के विकास के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। शनिवार को असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हुई। तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मौसम शुष्क बना रहा। इस बीच, मध्य और उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में लू का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और वहां अभी इससे राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
PunjabKesari
आर्द्रता का स्तर 22 से 74 प्रतिशत के बीच रहा। पालम, आयानगर और जफरपुर मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2, 44.6 और 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, तब ‘लू' की स्थिति घोषित की जाती है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!