ओडिशा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में माओवादी नेता को मार गिराया

Edited By Pardeep,Updated: 12 Jun, 2021 12:49 AM

maoist leader killed in encounter by security forces in odisha

ओडिशा के बारगढ़ जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को शुक्रवार को मार गिराया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया। पश्चिमी

बारगढ़ः ओडिशा के बारगढ़ जिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक सदस्य को शुक्रवार को मार गिराया गया। पुलिस ने इस बारे में बताया। पश्चिमी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नरसिंह भोल ने मीडिया को बताया बारगढ़ के झींज आरक्षित वन क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों का पता चला था।

मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान भाकपा (माओवादी) की संभागीय समिति के सदस्य रवींद्र के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि रवींद्र छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से एक एके-47 राइफल और अन्य सामग्री बरामद की गयी। छत्तीसगढ़ ने रवींद्र पर सात लाख रुपये और ओडिशा सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!