Edited By Anil dev,Updated: 02 Aug, 2022 11:40 AM
मरीन ट्रैफिक की रिपोर्ट के अनुसार चीन का जासूसी पोत युआन वांग-5 श्रीलंका की हंबनटोटा बंदरगाह की ओर चल पड़ा है। वह ईस्ट चाइना सी से 19.0 नॉट्स की गति से आगे बढ़ रहा है।
नेशनल डेस्क: मरीन ट्रैफिक की रिपोर्ट के अनुसार चीन का जासूसी पोत युआन वांग-5 श्रीलंका की हंबनटोटा बंदरगाह की ओर चल पड़ा है। वह ईस्ट चाइना सी से 19.0 नॉट्स की गति से आगे बढ़ रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार चीन का यह सैन्य जासूसी पोत, जिसे वह सैटेलाइट रिसर्च सर्वे पोत कहता है, अभी ईस्ट चाइना सी में करीब 25 डिग्री उत्तर और 125 डिग्री पूर्व में है। यह पिछले 16 दिन 20 घंटे से यहां था। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन समुद्र की गहराइयों से मिसाइलें दागकर हमला कर सकता है। उसके निशाने पर भारत और अमरीका होंगे।
क्या है युआन वांग प्रोजैक्ट
युआन वांग प्रोजैक्ट 1965 में चीन के प्रधानमंत्री चाओ एन. लाई के समय शुरू किया गया था। युआन वांग-1 उनके समय में तथा युआन वांग-2 माओ त्से तुंग के समय 1968 में तैयार किया गया। यह सैटेलाइट और बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली की ट्रैकिंग और सपोर्ट के लिए है। असल में युआन वांग समूह की सभी प्रणालियां एक ही डिजाइन नहीं हैं बल्कि समान नाम से कई डिजाइन समूहों पर आधारित हैं।