Edited By Anil dev,Updated: 05 Jul, 2018 05:58 PM
शादी हर इंसान के जीवन का खास लम्हा होता है जिसे वो यादगार बनाना चाहता है। इस ख्वाहिश के चलते लोग कई तरीकों से अपनी शादी को सबसे अलग बनाने की कोशिश करते है। एक ऐसी ही अनोखी शादी का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें...
नई दिल्ली: शादी हर इंसान के जीवन का खास लम्हा होता है जिसे वो यादगार बनाना चाहता है। इस ख्वाहिश के चलते लोग कई तरीकों से अपनी शादी को सबसे अलग बनाने की कोशिश करते है। एक ऐसी ही अनोखी शादी का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को सांप की माला पहनाई।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन ने सफेद कपड़े पहने हैं और बाकी लोग नीचे बैठे हुए हैं। सबसे पहले दुल्हन दूल्हा को सांप का हार बनाकर पहनाती है जिसके बाद कुछ मंत्रों के बाद दूल्हा दुल्हन को पहनाता है। इस वीडियो को फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉम्र्स पर शेयर किया जा रहा है। हांलाकि अब तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह वीडियो कब का है और कहां का है।