मार्शल आर्ट्स टीचर ने महिलाओं के सामने की अश्लील हरकत, CCTV में हुआ कैद

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Apr, 2018 03:43 PM

martial arts teacher flashed at two women

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके बसंत कुंज में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं के सामने शर्मनाक हरकत की। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पहली शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह अपने घर की बालकनी में खड़ी थी तभी एक व्यक्ति उनके घर की डोर...

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके बसंत कुंज में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं के सामने शर्मनाक हरकत की। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पहली शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह अपने घर की बालकनी में खड़ी थी तभी एक व्यक्ति उनके घर की डोर बेल बजाने लगा। महिला ने पूछा क्या चाहिए तो उसने कहा कि अपना केबल कनेक्शन चेक करो। महिला ने नीचे आकर जब कनेक्शन चेक किया तो ठीक था उसने बाहर आकर व्यक्ति को बताया कि केबल ठीक है। व्यक्ति महिला से बार-बार दरवाजा खोलने के लिए कह रहा था। महिला जैसे ही गेट के पास आई तो युवक महिला के सामने हस्तमैथुन करने लगा, इस पर महिला ने घर के अंदर से अपने किसी सदस्य को बुलाया तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

वहीं दूसरा मामला भी उसी बिल्डिंग का है। रात करीब 12.30 बजे एक महिला ऑफिस कैब से निकल कर जैसे ही घर की तरफ बढ़ने लगी तो उसने देखा कि एक युवक उसका पीछा कर रहा है। महिला तेज कदमों से घर की तरफ बढ़ी तो वह भी उसके पीछे भागा। महिला ने जैसे ही घर की डोरबैल बजाई, उस व्यक्ति ने अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए और महिला के सामने  हस्तमैथुन करने लग गया। महिला ने जोर से चिल्लाकर घर वालों को बुलाया। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली के एक स्कूल में ताइक्वांडो का टीचर रह चुका है और इस तरह के मामलों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!