पुलिस की पकड़ से दूर मौलाना साद, नहीं आ रहा काबू

Edited By vasudha,Updated: 11 Apr, 2020 09:46 AM

maulana saad away from police grip

: कोरोना की इस जंग में दिल्ली पुलिस तबलीगी जमात के मौलाना साद से हारती दिख रही है। पुलिस दावा करती रही है कि वह जाकिर नगर में है, लेकिन अब दिल्ली पुलिस के पास ये भी सूचना है कि वह जाकिर नगर से निकल चुका है और अपना ठिकाना बदल लिया है...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : कोरोना की इस जंग में दिल्ली पुलिस तबलीगी जमात के मौलाना साद से हारती दिख रही है। पुलिस दावा करती रही है कि वह जाकिर नगर में है, लेकिन अब दिल्ली पुलिस के पास ये भी सूचना है कि वह जाकिर नगर से निकल चुका है और अपना ठिकाना बदल लिया है। इसी के चलते दिल्ली पुलिस बीते दो दिनों में जाकिर नगर में कई घरों में छानबीन कर चुकी है, लेकिन साद का पता नहीं चला है। वहीं दिल्ली पुलिस का सबसे नाकामी ये भी सामने आई है कि यूपी और झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस से तबलीगी जमात में आई महिलाओं की सूची मांगी है, जबकि पुलिस ने अपने रिकार्ड में कहीं नहीं लिखा है कि इस जमात में महिलाएं भी शामिल हुई थीं।

 

बता दें कि हाल में यूपी में 2 और झारखंड में एक मलेशिया की रहने वाली लड़की को क्वारंटीन में भेजा गया है जो कोरोनो संक्रमित थी। ये दिल्ली के निजामुद्दीन जमात में शामिल होकर वापस पहुंची थी। जमातियों से मिलीं महिलाओं की खोज सूत्रों के मुताबिक करीब 300 से अधिक महिलाएं जमात में शामिल होने आई थीं। हालांकि इन्हें मरकज में जाने पर मनाही है, लेकिन अपने धर्म के मुताबिक ये दिल्ली आई थीं और उन जमातियों से भी मिली थीं जो कोरोनों से संक्रमित थे। इसलिए अंदेशा है कि जब तक इन महिलाओं को खोजा नहीं जाता, तब तक कोरोना की जंग को जीतना आसान नहीं होगा। 

 

दिल्ली पुलिस क्यों सवालों के घेरे में?

  • अगर साद जाकिर नगर में है, तो लुकआऊट नोटिस क्यों जारी नहीं किया गया?
  • जाकिर नगर में दबिश के दौरान वह मकान क्यों नहीं मिला, जिसमें साद छिपा हुआ है?
  • मोबाइल की लोकेशन के आधार पर किया दावा?
  • अगर वह क्वारंटीन में है तो कोरोना पाजिटिव है या नहीं, इसका पता क्यों नहीं?

 

दिल्ली पुलिस चुप 
पुलिस का दावा है कि मौलाना साद जाकिर नगर में अपने दोस्त के घर पर क्वारंटीन में हैं,लेकिन उनकी हालत कैसी है, क्या वे कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। इस पर दिल्ली पुलिस चुप है। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस ने केवल मोबाइल सर्विलांस के जरिए ही साद के जाकिर नगर में होने का दावा किया था,जबकि अभी तक जाकिर नगर के किस घर में साद है, इसका पता दिल्ली पुलिस को भी नहीं है। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस जाकिर नगर में बीते दो दिनों में तलाशी अभियान भी चला चुकी है, लेकिन साद उन्हें नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक मौलाना साद जाकिर नगर से अपना ठिकाना बदल चुका है। हालांकि इसी बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह क्वारंटीन में है, इसलिए पुलिस उसके 14 दिन के समय पूरा होने का इंतजार कर रही है, लेकिन अगर वह घर में क्वारंटीन में है तो किस घर में है, वहां क्या पहरा है, इस पर दिल्ली पुलिस चुप है। 

 

महिला जमातियों की सूची कहां है
महिला जमातियों के संबंध में यूपी और झारखंड राज्यों की पुलिस ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया है कि महिलाएं भी जमात में गई थी,भले ही वह मरकज में दाखिल नहीं हुई, लेकिन जमातियों के साथ थीं, तो उनकी जानकारी सरकार ने क्यों नहीं दी। इस संबंध में दोनों राज्यों की पुलिस ने दिल्ली पुलिस से पूरी डिटेल मांगी है, जिस पर अब दिल्ली पुलिस असमंजस में है। क्योंकि दिल्ली पुलिस अब तक ये पता नहीं कर पाई है कि जनवरी से अप्रैल तक कितने जमाती दिल्ली पहुंचे थे और कितने वापस गए। इनमेंं कितनी महिलाएं थीं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!