Edited By Anu Malhotra,Updated: 15 Jun, 2026 10:28 AM

24 carat gold price: घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। MCX पर 24 Carat सोना 2,574 रुपये यानी 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,102 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई...
24 carat gold price: घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। MCX पर 24 Carat सोना 2,574 रुपये यानी 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,102 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।
वहीं, चांदी की बात करें तो Silver सोने से भी अधिक तेजी दर्ज की गई। MCX पर चांदी 5,717 रुपये यानी 2.32 फीसदी की मजबूती के साथ 2,51,903 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। यह आंकड़ा 15 जून 2026 सुबह 9:30 बजे तक का है।
क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी?
कीमती धातुओं की कीमतों में यह हालिया उछाल तब आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फिर से खुल जाएगा, जिससे चार महीने से चल रहा संघर्ष खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने उस अहम कनेक्टिविटी रूट से नाकेबंदी हटा ली है, जो दुनिया के ऊर्जा व्यापार के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग (choke point) है और दोनों देशों के बीच तनाव के कारण काफी समय से बाधित था।
तनाव कम होने के बीच, वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में लगभग 3% की बढ़ोतरी हुई और यह $4,346 प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 4% का उछाल आया और यह $70.5 पर पहुंच गई।