Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Sep, 2018 01:58 PM
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक डॉ. एस. पी. वैद ने कहा है कि मीडिया को राज्य में दशकों से युद्ध लड़ रही पुलिस के उत्साह को कम करने वाले लेखों को प्रकाशित करने से बचना चाहिए।
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक डॉ. एस. पी. वैद ने कहा है कि मीडिया को राज्य में दशकों से युद्ध लड़ रही पुलिस के उत्साह को कम करने वाले लेखों को प्रकाशित करने से बचना चाहिए। वैद ने राज्य के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण पर समाचार चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। वैद ने ट््वीट किया,जम्मू कश्मीर पुलिस दशकों से छद्म युद्ध लड़ रही है। इस कार्य के लिए बहुत साहस और ²ढ़ता की आवश्यकता होती है। ऐसे में पुलिस के उत्साह को कम करने वाले कल्पित लेखों से बचना चाहिए। मैं एनडीटीवी की रिपोर्ट के संबंध में कहना चाहता हूं कि स्थानांतरण सरकार का विशेषाधिकार और एक नियमित प्रक्रिया है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया था कि गृह मंत्रालय जम्मू कश्मीर पुलिस के कामकाज से संतुष्ट नहीं है और वह वैद के विकल्प की तलाश कर रहा है। गृह मंत्रालय ने हालांकि सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि वह जम्मू कश्मीर पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। गृह मंत्रालय ने कई अवसरों पर राज्य पुलिस के कामकाज की सराहना की है।