हाथ में तिरंगा, सिर पर हेलमेट पहने भारी जोश में दिखीं मीनाक्षी लेखी, कहा- देशवासी हर घर तिरंगा फहरा कर भारत के भविष्य को लहराने का काम करे

Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Aug, 2022 11:20 AM

meenakshi lekhi har ghar tiranga bike rally bjp independence day

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाजपा के की सांसदों ने हिस्सा लिया इस दौरान जहां रैली में सबसे आगे केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी दिखाई दी वहीं इस दौरान मीनाक्षी लेखी ने भी 'हर घर तिरंगा' अभियान का समर्थम किया।

नेशनल डेस्क:  भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 'हर घर तिरंगा' अभियान में भाजपा के की सांसदों ने हिस्सा लिया इस दौरान जहां रैली में सबसे आगे केंद्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी दिखाई दी वहीं इस दौरान मीनाक्षी लेखी ने भी 'हर घर तिरंगा' अभियान का समर्थम किया। 

दरअसल, इस रैली को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सांसद पहुंचे। इस रैली का वीडियो भी जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं। इसके अलावा इस रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं।

वहीं इस दौरान मीनाक्षी लेखी ने कहा कि  हर घर तिरंगा फैले और सब लोग अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखकर हर घर तिरंगा फहराने का और भारत के भविष्य को लहराने का काम करे। 

उधर इस अभियान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि तिरंगा बाइक रैली में विपक्ष का एक भी सांसद शामिल नहीं हुआ। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया था. ऐसा हर घर तिरंगा अभियान के तहत करने की अपील की थी। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!