बैंकर से नेता बनीं मीरा सान्याल हारीं कैंसर से जंग, मुंबई में निधन

Edited By Yaspal,Updated: 12 Jan, 2019 12:12 AM

meera sanyal becomes banker leader from cancer dies in mumbai

आम आदमी पार्टी की नेता और बैंकर रहीं मीरा सान्याल का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। बैंकिग छोड़कर राजनीति में...

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी की नेता और बैंकर रहीं मीरा सान्याल का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। बैंकिग छोड़कर राजनीति में आने वाली मीरा सान्याल का निधन 58 की उम्र में हुआ। वह राजनीति में आने से पहले रॉय बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की पूर्व सीईओ रही थीं।

मीरा सान्यान ने आखिरी बार 31 दिसंबर 2018 को तड़के 6 बजे ट्वीट किया था। उन्होंने इस ट्वीट में कहा था कि वह कुछ समय तक सोशल मीडिया से दूर रहना चाहती हैं।

उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शोख व्यक्त किया है। अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें यह सुनकर काफी दुख हुआ। उनके पास इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं है।


मनीष सिसोदिया ने लिखा कि मीरा सान्याल के निधन से देश ने एक बेहतरीन अर्थशास्त्री और एक सज्जन शख्स को खो दिया है। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।

 


बता दें कि मीरा सान्याल करीब 30 साल तक एक सफल बैंकर रहीं। वह 2009 के आमन चुनाव में मुंबई साउथ के स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ीं थीं। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं। इस साल उन्होंने मुंबई साउथ से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!