मेघालय विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किन्हें मिला टिकट?

Edited By rajesh kumar,Updated: 28 Jan, 2023 07:22 PM

meghalaya assembly elections congress second list five candidates

मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले उसने गत बुधवार को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय विंसेट एच पाला का नाम प्रमुख था।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए। इससे पहले उसने गत बुधवार को 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय विंसेट एच पाला का नाम प्रमुख था। पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची के मुताबिक, अमलारेम विधानसभा क्षेत्र से अरबियांगकाम खार सोहमट, खारकुटा से चिरेंगे पीटर मार्क, खलहरियाट से झानिका सियांगसाय, रेसुबेलपारा से तवील के. मारक और राजबाला से कारला संगमा को उम्मीदवार को बनाया गया है।

इन प्रत्याशियों को मिला टिकट
PunjabKesari
मेघालय विधानसभा की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होंगे जबकि 2 मार्च को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मेघालय में 31 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। नाम वापसी की आखिरी तारीख 10 फरवरी है।   

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!