मेघालय विधानसभा अध्यक्ष दोनकूपर राय का निधन

Edited By Yaspal,Updated: 28 Jul, 2019 06:28 PM

meghalaya assembly speaker dipakupar rai passes away

मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष दोनकूपर राय का आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। राय को पेट की जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए 18 जुलाई को दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम

नई दिल्लीः मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष दोनकूपर राय का आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। राय को पेट की जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए 18 जुलाई को दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रविवार को दोपहर बाद दो बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। 
PunjabKesari
राय युनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। उनकी पार्टी मेघालय में सत्तारुढ मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल हैं। वह मार्च 2018 में मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये थे।मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने राय के निधन गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक पथप्रदर्शक और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!