भाजपा में चलेगा सदस्यता अभियान, शिवराज को जिम्मेदारी

Edited By Yaspal,Updated: 13 Jun, 2019 06:14 PM

membership campaign in shivraj singh chauhan will be done in bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने तथा अपने मौजूदा 11 करोड़ सदस्यों में करीब सवा दो करोड़ नये सदस्य जोड़ने की आज घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने तथा अपने मौजूदा 11 करोड़ सदस्यों में करीब सवा दो करोड़ नये सदस्य जोड़ने की आज घोषणा की। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की आज यहां हुयी बैठक में यह निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया है जबकि दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और शोभा सुरेन्द्रन को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया और उसमें संगठन महासचिव रामलाल भी मौजूद थे।
PunjabKesari
पार्टी के महासचिव भूपेन्द्र यादव एवं अरुण कुमार सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। यादव नेकहा कि पार्टी ने अपने 11 करोड़ सदस्यों में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस तरह करीब दो करोड़ 20 बीस लाख नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान एक पखवाड़े का होगा। इसकी तारीख जल्द ही चौहान सह संयोजकों के साथ बैठक में तय करेंगे। प्रदेशों में सदस्यता अभियान संयोजक बनाये जाएंगे।
PunjabKesari
पार्टी के सांगठनिक चुनावों के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान इसका पहला चरण है। इसके बाद क्रम से सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगीं। उन्होंने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार किसी सदस्य को पार्टी की सदस्यता छह साल के लिए दी जाती है और हर तीन साल में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 के बीच एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण नीतियों ने जनाधार बढ़ाया तो वहीं पार्टी को भी विस्तार दिया गया।
PunjabKesari
बैठक में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़े गये इस बार के लोकसभा चुनाव में जातिवाद, परिवारवाद और सम्प्रदायवाद को पराजित किया गया। जनता ने उसके खिलाफ जनमत दिया है। उत्तर प्रदेश में जाति आधारित महागठबंधन को ध्वस्त कर दिया गया जबकि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने हिंसा एवं अराजकता के सहारे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को रोकने का प्रयास किया।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!