भविष्यफल: बुध-गुरु का मिलन, किस राशि की समस्याओं का करेगा हनन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 09:56 AM

​​​​​​​आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 01.11.17, चंद्र मीन राशि व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, राहुकाल: दिन 12:00 से दिन 1:30 तक। आज का विशेष उपाय: समस्याओं के निपटारे के लिए राधाकृष्ण मंदिर में

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 01.11.17, चंद्र मीन राशि व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य, राहुकाल: दिन 12:00 से दिन 1:30 तक।


आज का विशेष उपाय: समस्याओं के निपटारे के लिए राधाकृष्ण मंदिर में तुलसी दल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय जितेन्द्रियाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से व्यक्ति बुद्धि बल के दम पर जीत हासिल करता है।


मेष: मानसिक थकान का अनुभव होगा। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशान होंगे।


वृष: कार्य सफल होंगे। स्टूडैंट्स की नए सब्जैक्ट्स में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे।


मिथुन: ऑफिशियल कार्यों का उचित फल मिलेगा। भाई-बहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन बनेगा। आर्थिक सावधानी बरतें।


कर्क: मन में नकारात्मक विचार रहेंगे। कुटुंबीजनों संग भ्रांति होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।


सिंह: कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। क्रोध से स्वास्थ्य बिगडे़गा।


कन्या: अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवादों के योग हैं।


तुला: आय वृद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात व उन पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। विवाहोत्सुकों को पार्टनर मिलने के योग हैं।


वृश्चिक: कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।


धनु: नकारात्मकता व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।


मकर: सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खानपान के गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नैगेटिव विचार आएंगे। पार्टनर्स से मतभेद होगा।


कुंभ: मनोबल से सर्वकार्य पूरे होंगे। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी।


मीन: मनोबल में दृढ़ता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!