दिल्ली में पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, कोहरे के चलते 11 ट्रेनें हुईं लेट

Edited By Seema Sharma,Updated: 17 Jan, 2019 12:41 PM

mercury in delhi dropped to 4 2 degree celsius

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई।

सफदरजंग इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जबकि साढ़े सात बजे पालम में दृश्यता 250 मीटर थी। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कोहरा रहेग और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!