Edited By Yaspal,Updated: 17 Oct, 2018 06:52 PM
#MeToo कैंपेन के तहत महिला पत्रकार द्वारा पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर छेड़छाड़ के आरो लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया...
नेशनल डेस्कः #MeToo कैंपेन के तहत महिला पत्रकार द्वारा पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर छेड़छाड़ के आरो लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अकबर के इस्तीफे के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, आखिर बादशाह अकबर ने अपना सिंहासन छोड़ दिया है।
साक्षी जोशी ने लिखा, आखिर 97 वकीलों की बेट्री भी उनका मंत्री पद नहीं बचा सकी।
पंकज जोशी ने ट्वीट किया, "अब तो अकबर को भी ठांय ठांय करवा दिया।
अखिलेश शर्मा ट्वीट कर लिखते हैं, पहले अकबर का इलाहाबाद गया और अब अकबर भी गया।
शशांक मुकुट शेखर ने ट्वीट किया, "यह जीत का आगाज है। पूरी सरकार, 97 वकीलों की फौज और 56 इंच का सीना भी एमजे अकबर को पराजय से नहीं बचा पाए।
निखिल रामपाल ने ट्वीट किया, इलाहाबाद का नाम बदले जाने के अगले दिन अकबर ने दिया इस्तीफा।
बता दें कि पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर #MeToo कैंपेन के तहत प्रिया रमानी समेत 19 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एमजे अकबर ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह अपनी निजी लड़ाई कानूनी रूप से लड़ेंगे।