#MeTooVsAkbar: अकबर को बचाने उतरेगी 97 वकीलों की टीम, लॉ फर्म ने कहा सिर्फ 6 लड़ेंगे केस

Edited By Yaspal,Updated: 15 Oct, 2018 09:48 PM

metoovsakbar 97 lawyers team to save akbar law firm said only 6 fight cases

विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने अपने खिलाफ आवाज उठाने वाली प्रिया रमानी पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है...

नेशनल डेस्कः विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने अपने खिलाफ आवाज उठाने वाली प्रिया रमानी पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। उनके खिलाफ एक-दो नहीं बल्कि 10 महिलाओं ने आरोप लगाया है। क्या आपको अंदाजा है कि अकबर का केस कितने वकीलों की टीम लड़ेगी? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बता देते हैं। अकबर को बेदाग साबित करने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 97 वकीलों की टीम तैयार हुई है। लॉ फर्म करांजवाला एंड कंपनी ने अकबर को पाक-साफ साबित करने का फैसला किया है। हालांकि लॉ फर्म ने 97 वकीलों की टीम होने का बचाव करते हुए कहा कि इस केस में सिर्फ 6 ही कोर्ट जाएंगे।

PunjabKesari

एमजे अकबर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी जंग लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने उत्पीड़न के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। रविवार को अकबर अफ्रीका से वापस आए। सोमवार सुबह उनके वकीलों ने प्रिया रमानी पर मानहानि का मुकदमा कर दिया। प्रिया रमानी वही पत्रकार हैं, जिन्होंने सबसे पहले अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

PunjabKesari 

क्या कहा लॉ फर्म के प्रवक्ता ने?
10 महिला पत्रकारों ने अब तक अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन महिलाओं का आरोप है कि अकबर जब संपादक थे, तब उन्होंने अपने पावर का गलत इस्तेमाल किया। लॉ फर्म के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारी फर्म में 100 वकील हैं। हम एक वकालतनामा में सभी वकीलों के नाम लिखे हैं, जबकि किसी केस में वही वकील कोर्ट में होते हैं, जिन्होंने वकालतनामा पर साइन किया हो। हमारे क्रिमिनल टीम में 6 मेंबर हैं और सिर्फ 6 मेंबर ही इस केस में शामिल होंगे। इन 6 वकीलों ने ही वकालतनामा पर साइन किया है।

PunjabKesari

फर्म के मुताबिक, सीनियर पार्टनर संदीप कपूर, प्रिंसिपल एसोसिएट वीर संधु, सीनियर एसोसिएट्स निहारिका करांजवाला, अपूर्वा पांडे, मयंक दत्त और एसोसिएट गुदीपति जी कश्यप ने इस मामले में वकालतनामा पर साइन किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के वकील और बीजेपी लीडर अश्विनी उपाध्याय ने इसे पूरी तरह अनैतिक बताते हुए कहा कि एक वकालतनामा में सिर्फ एक वकील होता है। उन्होंने कहा कि लॉ फर्म जो कर रही है, वह स्टैंडर्ड प्रैक्टिस नहीं है। यह फर्म पत्रकारों के खिलाफ अनैतिक काम कर रही है। यह इतना आसान नहीं है क्योंकि इस केस को हर वकील फॉलो नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि हर डेवलपमेंट के बाद 97 वकीलों को यह मामला बताया जाएगा और कितने लॉयर को यह मामला बताया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!