येलो, ब्लू और पिंक लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू, एक दिन में 33 हजार लोगों ने किया सफर

Edited By Yaspal,Updated: 09 Sep, 2020 07:00 PM

metro service started 33 thousand people traveled in one day

राजधानी दिल्ली में 171 दिन बाद पिंक और ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेन दौड़ी। दिल्ली मेट्रो में बुधवार को सुबह की शिफ्ट (7 बजे से 11 बजे) में करीब 33 हजार लोगों ने यात्रा की। डीएमआरसी ने बयान जारी कर बताया कि आज येलो, ब्लू और पिंक लाइन सुबह 7 बजे से 11...

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में 171 दिन बाद पिंक और ब्लू लाइन पर मेट्रो ट्रेन दौड़ी। दिल्ली मेट्रो में बुधवार को सुबह की शिफ्ट (7 बजे से 11 बजे) में करीब 33 हजार लोगों ने यात्रा की। डीएमआरसी ने बयान जारी कर बताया कि आज येलो, ब्लू और पिंक लाइन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक करीब 33,000 लोगों ने यात्रा की। ब्लू और पिंक लाइनों की सेवाएं आज बहाल हो गईं। दिल्ली मेट्रो ने संचालन के समय में कटौती के साथ सोमवार से येलो लाइन पर सेवा पहले ही बहाल कर दी थी। 


उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 22 मार्च से ही दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो सेवा रोक दी गई थी। रैपिड मेट्रो और येलो लाइन पर सोमवार को संयुक्त रूप से करीब 15,500 लोगों ने यात्रा की थी। वहीं, मंगलवार को करीब 17,600 लोगों ने सफर किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद डीएमआरसी ने कहा था कि वह सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगा। डीएमआरसी ने लोगों से अत्यावश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!