Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Mar, 2019 06:33 PM
नैशनल कान्फ्रेंस के राजनीतिक कार्यकर्ता को अज्ञात आतंकियों ने गोली मार दी।
श्रीनगर : नैशनल कान्फ्रेंस के राजनीतिक कार्यकर्ता को अज्ञात आतंकियों ने गोली मार दी। घटना बिजबिहाड़ा के थाजीवारा की है। घायल की पहचान साठ वर्षीय मोहम्मद इस्माइल के तौर पर हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी आतंकी राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पंचायत के सदस्यों पर हमले करते रहे हैं। आतंकी नहीं चाहते हैं कि कश्मीर में चुनाव हों।
उमर अब्दुल्ला ने इस संदर्भ मं टवीट् किया है। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रधान पर गोली चलाई गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।