Edited By Monika Jamwal,Updated: 15 Jun, 2018 02:01 PM
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में संदग्धि आतंकवादियों ने सीआरपीएफ कर्मी पर हमला करके उसकी बंदूक छीन ली।
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में संदग्धि आतंकवादियों ने सीआरपीएफ कर्मी पर हमला करके उसकी बंदूक छीन ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने जवान पर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना काजीगुंड के सदूरा रेलवे स्टेशन की है। इससे पहले की जवान संभल पाता हमलावरों ने उससे उसकी बंदूक छीनी और फरार हो गये।
जवान बुरी तरह से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।