कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार

Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Feb, 2021 07:37 PM

minimum temperature improvement in many places in kashmir

कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है, वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने घाटी में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है।

श्रीनगर: कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार देखा गया है, वहीं शुक्रवार को मौसम विभाग ने घाटी में अगले सप्ताह शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग एवं अन्य जगहों पर रात के तापमान में सुधार देखा गया और न्यूनतम तापमान इस मौसम में सामान्य से अधिक रहा। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे से करीब दो डिग्री अधिक है।

 

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3.8 डिग्री अधिक था। अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पहलगाम में यह शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह मौसम मुख्यत: शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!