Edited By Seema Sharma,Updated: 31 Jul, 2018 02:42 PM
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) में 40 लाख से अधिक लोगों के नाम नहीं होने का मुद्दा गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर आज जहां लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनं में हंगामा हुआ वहीं ससंद के बाहर भी कांग्रेस सांसद और भाजपा के मंत्रियों की आपस में...
नई दिल्लीः असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) में 40 लाख से अधिक लोगों के नाम नहीं होने का मुद्दा गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर आज जहां लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनं में हंगामा हुआ वहीं ससंद के बाहर भी कांग्रेस सांसद और भाजपा के मंत्रियों की आपस में बहस हो गई।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य की संसद के बाहर बहस हो गई। चौबे ने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर करके रहेंगे इस पर प्रदीप भट्टाचार्य भड़क गए और उनकी तीखी नोक-झोंक हुई। हालांकि चौबे ने मजाक में बाद में कहा कि घबराइए नहीं आपको बाहर नहीं निकालेंगे।