नाबालिग घरेलू सहायिका से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

Edited By Pardeep,Updated: 26 Jul, 2019 05:06 AM

minor domestic help was done by policeman

मुंडका में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी एक नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद से आरोपी हेड कांस्टेबल फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि...

नई दिल्ली: मुंडका में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपनी एक नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद से आरोपी हेड कांस्टेबल फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी से भी पुलिस पूछताछ में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पहले भी कभी आरोपी ने उससे शारीरिक छेड़छाड़ की थी या नहीं। 

आरोपी हेड कांस्टेबल अमर सिंह चौहान परिवार के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी मुंडका में रहता है। वह शादीशुदा है। पिछले कुछ समय से वह तीस हजारी कोर्ट में तैनात है। उसकी पत्नी तीस हजारी कोर्ट में एक जज की रीडर हैं। जबकि उसके दोनों बच्चे दसवीं और गयाहरवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं। करीब एक महीने पहले ही उसने 14 साल की किशोरी को घर का काम करने के लिए रखा था। वह इलाके में ही परिवार क साथ रहती है। वह सुबह और शाम का काम किया करती थी। 

23 जुलाई की सुबह जब पत्नी डयूटी और बच्चे स्कूल चले गए और किशोरी घर का काम कर रही थी। तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी। किशोरी अपने घर चली गई। जहां पर उसको काफी डरा हुआ देखकर परिवार वालों ने उससे कारण पूछा। किशोरी ने सारी बात बताई। परिवार वालों ने तुरंत पीसीआर को वारदात की सूचना दी और उसके घर पहुंचे। जहां पर आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी वारदात वाले दिन सुबह साढ़े छह बजे ही अमरनाथ यात्रा से लौटा था। उसको करीब दो दिन बाद डयूटी पर जाना था। 

पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने आरोपी को मोबाइल फोन सर्वलांस पर लगाया है। जिससे उसकी लोकेशन के बारे में पता लग पाए। परिवार वालों से उसके ठिकानों के बारे मेें भी पूछताछ कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घर में किशोरी से काम करवाया जा रहा था। जो अपने आप में अपराध है। उस पर चाइल्ड लेबर का भी केस दर्ज हुआ है। वारदात के बाद से किशोरी काफी ज्यादा डरी हुई है। जिसकी काउंसलिंग एक एनजीओ से करवाई गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!