Edited By Monika Jamwal,Updated: 03 May, 2019 02:49 PM
पुलिस ने शुक्रवार को सेंट्रल कश्मीर के कंगन क्षेत्र के एक युवक को आतंकी बनने से रोक लिया। युवक काफी समय से लापता था और उसे हथियार के साथ पकड़ा गया है।
श्रीनगर : पुलिस ने शुक्रवार को सेंट्रल कश्मीर के कंगन क्षेत्र के एक युवक को आतंकी बनने से रोक लिया। युवक काफी समय से लापता था और उसे हथियार के साथ पकड़ा गया है। वह आतंकवादी बनने जा रहा था। पुलिस के अनुसार थूने कंगन का निवासी शफत युसूफ मलिक को हंदवाड़ा से असले के साथ पकड़ा गया है।
पुख्ता जानकारी के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने चौगाल के पास नाका लगा रखा था। वहीं शफत को पकड़ा गया। मलिक को एक आतंकवादी संगठन ने हथियार मुहैया करवाए थे। वह हिज्ब में शामिल होने जा रहा था। वह लापता था और उसके माता पिता उससे घर लौटने की अपील कर रहे थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।