J&K: अनंतनाग में लापता हरियाणा का युवक जम्मू में, पुलिस ने यूजर्स को कहा-थैंक्स
Edited By Seema Sharma,Updated: 11 May, 2018 12:25 PM
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हरियाणा का एक पर्यटक लापता हो गया था उसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। अनंतनाग पुलिस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि युवक जम्मू शहर में। आप सभी के सहयोग और मदद के लिए शुक्रिया। बता दें कि पुलिस ने युवक को ढूंढने के...
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हरियाणा का एक पर्यटक लापता हो गया था उसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। अनंतनाग पुलिस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि युवक जम्मू शहर में। आप सभी के सहयोग और मदद के लिए शुक्रिया। बता दें कि पुलिस ने युवक को ढूंढने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आज सुबह लिखा कि हरियाणा के कुंडली बॉर्डर निवासी राहुल बसन पुत्र भरत भूषण अनंतनाग जिले के मट्टन से लापता हो गया। उसके बारे में कोई भी जानकारी हो तो इन नंबरों 9596777669, 9419051940, 01932222870 पर संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पत्थरबाजों ने श्रीनगर गुलमर्ग हाईवे पर एक वाहन को निशाना बनाया। इसमें चेन्नई के एक पर्यटक की मौत हो गई थी जिसको लेकर देशभर में काफी निंदा हुई थी।